Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मोहन में कला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन : मंत्री राजभर के बयान से गरमाई सियासत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 25, 2026
Post views : 160

मंत्री राजभर बोले, पंचायतों में जल्द फैसला, ‘वंदे मातरम’ सबके लिए जरूरी

उन्नाव। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मोहन कस्बे में स्थित बीबीपुर चिरियारी मोड़ सोमवार को राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। यहां कला प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण पंचायती राज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज समेत कई अधिकारी शामिल हुए। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। लोकार्पण के बाद मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गांवों में रोजगार और हुनर आधारित योजनाओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र अहम भूमिका निभाएंगे। यहां सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प समेत विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। मंत्री ने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए जरूरी है कि युवाओं को उनके क्षेत्र में ही रोजगार और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण लेकर खुद का रोजगार शुरू करने की अपील भी की। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया चल रही है और इस संबंध में अनुमति मिल चुकी है। उनका कहना था कि एक-दो दिन में आदेश जारी हो सकता है। मंत्री के इस बयान के बाद जिले में पंचायत चुनाव और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी मंत्री ने साफ रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल मदरसों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में सभी लोगों को इसे गाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा होती रही। अधिकारियों ने बताया कि नए कला प्रशिक्षण केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत होने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने केंद्र का निरीक्षण भी किया और सरकार की योजना को सराहा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन