Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जमीन दिलाने का झांसा देकर महिला का शोषण करने का आरोप : धर्म परिवर्तन का भी दबाव

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jun 13, 2026
Post views : 310

महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि जमीन दिलाने का भरोसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाया गया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह कई वर्षों से अपने बच्चों के साथ कस्बे के जामी सराय मोहल्ले में रह रही है। महिला का आरोप है कि मोहल्ले के राहत बेग ने उसकी आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए जमीन दिलाने का लालच दिया। इसी बहाने उसने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि राहत बेग ने अपने एक साथी को भी उससे मिलवाया और उसके माध्यम से भी शारीरिक शोषण कराया। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी उसे और उसके बच्चों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे। महिला का यह भी आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी राहत बेग को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके साथी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन