Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दोनों पक्ष आमने-सामने : रेलकर्मी ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर लगाया झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jul 14, 2026
Post views : 80

प्रार्थना पत्र सौंपकर कहा,घटना के समय रेलवे स्टेशन पर था मौजूद, सीडीआर और ड्यूटी रिकॉर्ड जांचने की मांग

उन्नाव। बीघापुर रेलवे स्टेशन पर तैनात एक रेलकर्मी ने अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। रेलकर्मी का कहना है कि पारिवारिक विवाद के बाद उसे और उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, तकनीकी साक्ष्यों की जांच कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। बीघापुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विवाह 20 अप्रैल 2024 को हुआ था। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी अलग रहने का दबाव बनाने लगी। जब उन्होंने संयुक्त परिवार छोड़ने से इनकार किया तो आए दिन विवाद होने लगा। उनका कहना है कि पत्नी कई बार बिना किसी जानकारी के मायके चली जाती थी और बातचीत के दौरान पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने तथा आत्महत्या कर झूठा आरोप लगाने की धमकी भी देती थी। जितेंद्र कुमार के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए कई बार पंचायत और पुलिस की मौजूदगी में बातचीत कराई गई। उनका दावा है कि एक बैठक के दौरान पत्नी ने पुलिस के सामने दहेज की मांग या प्रताड़ना जैसी किसी घटना से इनकार भी किया था। इसके बावजूद बाद में वह अपने मायके चली गई और घर से जेवर व कपड़े ले जाने के बाद उनके और परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। रेलकर्मी ने यह भी दावा किया कि मुकदमे में जिस तारीख और समय की घटना का जिक्र किया गया है, उस समय वह ड्यूटी पर बीघापुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस से कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), ड्यूटी रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आशंका जताई है कि यदि उनके या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी शिकायत में नामजद लोगों की होगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन