Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राकेश कुमार प्रजापति के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ रवि चौधरी द्वारा किया : लाजपत नगर स्थित राकेश कुमार प्रजापति के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ रवि चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया

आलम वारसी

Fri, May 8, 2026
Post views : 170

मुरादाबाद।। लाजपत नगर स्थित राकेश कुमार प्रजापति के नये प्रतिष्ठान का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मुरादाबाद एवं विधानसभा 27 देहात मुरादाबाद से विधायक प्रत्याशी रवि चौधरी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राकेश कुमार प्रजापति जी को नये प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि चौधरी ने कहा कि आज के समय में युवाओं का स्वरोजगार एवं व्यापार की ओर बढ़ना समाज और देश की आर्थिक मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापार और स्थानीय प्रतिष्ठान ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं तथा ऐसे प्रयास अन्य युवाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राकेश कुमार प्रजापति द्वारा टिक्की, चाट एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रतिष्ठान की शुरुआत करना एक सराहनीय कदम है। यह प्रतिष्ठान न केवल क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं स्वादिष्ट सेवाएँ प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

रवि चौधरी ने प्रतिष्ठान का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की तथा राकेश कुमार प्रजापति एवं उनके परिवार को इस नये व्यापारिक सफर के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नया प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे और सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया तथा सभी ने नये प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन