Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा यूथ ब्रिगेड ने फिर खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट म : रज़ी खान बोले- बैलेंस होने पर भी कट रही बिजली, बिना सहमति लग रहे मीटर; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला*

आलम वारसी

Sat, May 2, 2026
Post views : 188

*मुरादाबाद, स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड ने महानगर अध्यक्ष रज़ी खान एडवोकेट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं और तकनीकी खामियों से आम जनता परेशान है।

"बैलेंस के बाद भी कट रही आपूर्ति"

ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष रज़ी खान एडवोकेट ने कहा गया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे लोग आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। कई मामलों में मीटर में पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। नेटवर्क और तकनीकी खामियों के चलते गलत रीडिंग दर्ज होने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं।

"बिना सहमति लगाए जा रहे मीटर"

सपा यूथ ब्रिगेड ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार किसी भी उपभोक्ता पर स्मार्ट या प्रीपेड मीटर थोपना उचित नहीं है और इसके लिए उपभोक्ता की सहमति आवश्यक है।

प्रशासन से की ये 4 मांगें

1. स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

2. बिना सहमति लगाए गए मीटरों पर तत्काल रोक लगे।

3. उपभोक्ताओं को पुराने मीटर का विकल्प दिया जाए।

4. गलत और अत्यधिक बिलों का निष्पक्ष परीक्षण कर संशोधित कराया जाए।

महानगर अध्यक्ष रज़ी खान एडवोकेट ने कहा कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सपा यूथ ब्रिगेड जिले भर में बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और परेशान उपभोक्ता शामिल रहे।

अगर 15 में तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो घर आंदोलन किया जाएगा

Tags :

मुरादाबाद।रज़ी खान बोले- बैलेंस होने पर भी कट रही बिजली, बिना सहमति लग रहे मीटर; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला*

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन