Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

भाई से मिलने लखनऊ निकली थी बहन, घर लौटी मौत की खबर

मुआवजे को लेकर भड़के ग्रामीण

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने का दावा

ट्रक चालक को घायल कर लूटे थे फ्रिज और एसी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बुधवारी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लखनऊ में इंटरफेथ सेमिनार : तंजीमुल मकातिब गोलागंज में जुटे विभिन्न धर्मों के विद्वान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 18, 2026
Post views : 201

सुरेंद्र वर्मा बोले, ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं

लखनऊ। राजधानी के गोलागंज स्थित तंजीमुल मकातिब में आयोजित दो दिवसीय इंटरफेथ सेमिनार में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, विद्वानों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर अमन, भाईचारा, इंसानियत और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। भारतीय सर्व धर्म संसद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।यह सेमिनार रहबरे शहीद आयतुल्लाह उज़्मा सैयद अली अल हुसैनी ख़ामेनई (रिज़वानुल्लाहे तआला अलैहे) की याद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोगों ने सहभागिता कर एकता और पारस्परिक सम्मान की मिसाल पेश की। सेमिनार में ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत स्थित प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही, मौलाना सैयद सफी हैदर, महारिषि भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज, भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रतिनिधि, बंगला साहिब दिल्ली से श्री परमजीत सिंह चंदोक और प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा सहित कई धर्मगुरु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता, प्रेम और सर्वधर्म समभाव की परंपरा से है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म इंसानियत, शांति और एक-दूसरे के सम्मान की शिक्षा देते हैं। समाज में बढ़ती कटुता और विभाजनकारी सोच के बीच ऐसे कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं।मौलाना सैयद सफी हैदर ने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है और समाज को नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत की जरूरत है। वहीं गोस्वामी सुशील जी महाराज ने कहा कि भारत की संस्कृति हमेशा से विश्व को शांति और भाईचारे का रास्ता दिखाती रही है।


सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे को समझने की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि लोग धर्म के नाम पर बंटने के बजाय एक-दूसरे के विचारों और भावनाओं का सम्मान करें। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने युवाओं से सोशल मीडिया पर फैल रही नकारात्मकता से दूर रहकर समाज में शांति और भाईचारे का वातावरण बनाने की अपील की। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में सौहार्द और आपसी सम्मान का माहौल देखने को मिला।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन