Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दो बड़ी चोरियों का खुलासा : सात शातिर चोर गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jun 27, 2026
Post views : 265

सभी आरोपी एक ही कॉलोनी के रहने वाले; कई पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

उन्नाव शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के दो मामलों का खुलासा किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार सभी आरोपी काशीराम कॉलोनी के रहने वाले हैं और इनमें से कई के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 23 जून को कल्याणी देवी मोहल्ले में रहने वाले अमित कुमार त्रिवेदी के घर चोरी हुई थी। चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद 25 जून को सिविल लाइन इलाके में रहने वाली रश्मि कपूर के घर भी इसी तरह चोरी की वारदात हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जीआईसी ग्राउंड के अंदर स्थित खंडहर में दबिश दी। यहां सातों आरोपी चोरी के माल का आपस में बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। तलाशी में चोरी के मोबाइल, जेवरात, छह हजार रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों में जाफर पुत्र रानू निवासी काशीराम कॉलोनी है, जिसके खिलाफ पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। सुल्तान उर्फ असलान पुत्र बब्बा निवासी काशीराम कॉलोनी पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरिफ उर्फ चुट्टू पुत्र शौकीन निवासी काशीराम कॉलोनी पर छह मुकदमे हैं। वहीं दिलशाद उर्फ दिस्सू पुत्र मतीन निवासी काशीराम कॉलोनी और महेश उर्फ कल्लू पुत्र स्व. कल्लू निवासी काशीराम कॉलोनी पर दो-दो मुकदमे दर्ज पाए गए। इसके अलावा शहबाज पुत्र रूबी अहमद निवासी काशीराम कॉलोनी और ओम पुत्र सुनील निवासी काशीराम कॉलोनी भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। शहर कोतवाल सीके मिश्र ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से शहर में सक्रिय था और बंद पड़े घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन