Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आशीष विश्वकर्मा मौत मामला : सपा नेताओं ने परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, May 27, 2026
Post views : 310

परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगे, न्याय मिलने तक आवाज उठती रहेगी: सपा

उन्नाव। सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के मियागंज में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आशीष विश्वकर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक रूप से भी तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का भरोसा भी दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने कहा कि घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच होना जरूरी है ताकि सच सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आशीष विश्वकर्मा का शव संदिग्ध हालात में नहर से बरामद हुआ था। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में दुख और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। परिजनों का आरोप है कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी प्रशासन से पारदर्शी कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी हरसंभव मदद दी जाएगी और न्याय मिलने तक आवाज उठाई जाती रहेगी। नेताओं ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को खुद को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री राम आसरे, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप और विधानसभा अध्यक्ष मकसूद अली समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा नियाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गौतम, सैय्यद इरफान, साधु यादव, जितेंद्र कुशवाहा, अनिल फौजी, राधेलाल निषाद, शुजाउर रहमान, विवेक यादव, बलेंद्र भदौरिया, फैज, अतर सिंह यादव, पंकज लोधी, संजीव त्रिवेदी, गुलिस्तान खान और दिलशाद बेग सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी गांव पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से गांव में काफी देर तक राजनीतिक हलचल बनी रही।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन