Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

एक गिरफ्तार

भैंसों से भरे लोडर रोकने पर हुए बवाल के मामले में चार पर रिपोर्ट

चार पर रिपोर्ट

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बंद मकान से चोरी का खुलासा : लाइसेंसी बंदूक समेत चोरी का सामान बरामद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 26, 2026
Post views : 153

23 सितंबर की रात हुई थी चोरी, 25 सितंबर को पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के अखलाकानगर में बंद मकान की खिड़की की जाली तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक नाबालिग आरोपी को संरक्षण में लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी 12 बोर की एक नाली बंदूक, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और जेवर समेत अन्य सामान बरामद होने का दावा किया गया है। अखलाकानगर निवासी चांद बीबी पत्नी मुबीनुज्जमा खां 23 सितंबर की रात मकान में ताला लगाकर कानपुर नगर के मोती नगर स्थित रिश्तेदारी में गई थीं। 24 सितंबर की सुबह वापस लौटने पर पीछे की खिड़की की जाली उखड़ी मिली। घर के अंदर पहुंचने पर दूसरी मंजिल के कमरे का दरवाजा खुला और सामान बिखरा मिला। अलमारी की जांच करने पर लाइसेंसी 12 बोर की एक नाली बंदूक, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल और जेवर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने गंगाघाट थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

चंदन घाट के पास घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 25 सितंबर को टीम ने चंदन घाट के पास घेराबंदी की। यहां गुलफ्राम निवासी आरिफ और अरबाज निवासी मोहम्मद मुख्तार को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक गुलफाम की उम्र करीब 22 वर्ष और अरबाज की करीब 18 वर्ष है। पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल एक नाबालिग आरोपी को भी संरक्षण में लिया गया।

बंदूक समेत यह सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की लाइसेंसी बंदूक के अलावा एचपी कंपनी का लैपटॉप, सैमसंग का 32 जीबी टैबलेट, साइंटिफिक कैलकुलेटर, दो मोबाइल फोन, तीन पीली धातु की अंगूठियां, दो जोड़ी सफेद धातु की पायल और चांदी के दो सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद सामान को इसी चोरी की घटना से संबंधित बताते हुए चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है।

गुलफाम पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गुलफाम के खिलाफ कानपुर नगर के चकेरी और महाराजपुर थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गंगाघाट थाने में भी उसके खिलाफ वर्ष 2026 में मुकदमा दर्ज बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन