Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुंबई में मौत : शादी के सात माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jun 16, 2026
Post views : 170

मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की

उन्नाव। शादी के महज सात माह बाद एक विवाहिता की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए उन्नाव में शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी शिवानी (20) की शादी 16 नवंबर 2025 को सफीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी संजय के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ मुंबई के कमला नेहरू नगर क्षेत्र में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, करीब एक माह पहले ही वह पति के साथ मुंबई गई थी। रविवार को मुंबई पुलिस ने शिवानी की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मुंबई पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को उन्नाव लाया गया। मंगलवार को मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। आरोप है कि शिवानी पर दो लाख रुपये नकद और एक अपाचे बाइक लाने का दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। परिजनों ने बताया कि शिवानी करीब चार माह की गर्भवती थी। उनका कहना है कि उसकी मौत सामान्य नहीं हो सकती। परिवार ने आरोप लगाया कि लगातार प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या की गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन