Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बारात से पहले घर पहुंची मौत की खबर : किशोरी की सड़क हादसे में जान गई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 29, 2026
Post views : 198

खरीदारी को निकली थी सुमन, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की खरीदारी के लिए निकली एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में महिला का एक पैर कटकर अलग हो गया। घटना के कुछ ही घंटे बाद घर में बारात आने वाली थी, लेकिन हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, भदनांग गांव निवासी रामबाबू की 16 वर्षीय बेटी सुमन अपनी मौसी दुर्गा के साथ बाइक से खरीदारी करने निकली थी। परिवार में अमरापुर गांव में रहने वाली सुमन की छोटी मौसी सरस्वती की शादी थी और घर में बारात के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे खिन्नी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरीं। हादसे में सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका एक पैर कटकर अलग हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के मौसा बबलू ने बताया कि घर में शादी का माहौल था और कुछ ही देर बाद बारात आने वाली थी। सुमन अपनी मौसी के साथ शादी के लिए कपड़े खरीदने गई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सुमन चार भाई-बहनों में थी। उसकी मौत से मां गुड्डी, पिता रामबाबू, बहन अंशिका और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ घर में शादी की रस्में चल रही थीं, वहीं दूसरी तरफ किशोरी की मौत से पूरा परिवार गम में डूब गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। डंपर और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन