Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पढ़ाई के साथ समाजसेवा : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी-अभ्युदय में 5 साल का समझौता

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 3, 2026
Post views : 111

शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों पर साथ करेंगे काम

उन्नाव। शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास, सामाजिक जागरूकता और व्यक्तित्व निर्माण को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश और अभ्युदय सेवा संस्थान के बीच पांच वर्षों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें समाज और व्यवहारिक जीवन से जोड़ना है। समझौते पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डॉ. हर्षल शाह और अभ्युदय सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्युदय सेवा संस्थान की टीम का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया। इस सहयोग के तहत आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर, इंटर्नशिप, शोध कार्य, सामुदायिक सेवा परियोजनाएं, करियर काउंसलिंग, स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और युवा स्वयंसेवा जैसे कई कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मकसद छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें जमीनी स्तर का अनुभव देना है। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के साथ यह साझेदारी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत कदम है। इससे छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। वहीं संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सेंगर ने कहा कि अभ्युदय सेवा संस्थान अपने सामाजिक अनुभव और प्रतिबद्धताओं के जरिए छात्रों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी उपयोगी साबित होगी।वरिष्ठ संरक्षक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने भरोसा जताया कि यह साझेदारी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी। उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सेंगर ने इसे जिले के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम में अभ्युदय सेवा संस्थान की ओर से उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सेंगर, डॉ. मनीष सेंगर, सचिव अनिरुद्ध सौरभ, वरिष्ठ संरक्षक प्रो. मनोज श्रीवास्तव और संरक्षक अखिलेश ओमर मौजूद रहे। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से एसोसिएट डीन डॉ. गुरमिंदर कौर, निदेशक डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, एसोसिएट डीन डॉ. अतुल कुमार, निदेशक डॉ. सुधीर कुमार चतुर्वेदी समेत छात्र कल्याण विभाग के आयुष मिश्रा, माधव त्रिपाठी और अंकित शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएट डीन डॉ. गुरमिंदर कौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस साझेदारी को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए लाभकारी बताया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन