Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भोजपुर थाना क्षेत्र में युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म : शादी समारोह से खींचकर सुनसान घर में ले जाकर किया दुष्कर्म

आलम वारसी

Sat, Mar 14, 2026
Post views : 268

मुरादाबाद।भोजपुर थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है बताया गया है कि युवक युवती को शादी समारोह से खींचकर एक सुनसान जगह पर ले गया जहां पर उसने वारदात को अंजाम दिया है पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में मामा के घर आई युवती से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को एक शादी समारोह से खींचकर सूनसान घर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां और मामा ने आरोपी के पिता से शिकायत की तो उसने गाली गलौज कर भगा दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती 22 वर्षीय युवती भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में अपनी मां के साथ मामा के घर आई थी।

युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।

युवती ने भोजपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात उसके मामा के पड़ोसी की बेटी की शादी थी। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे युवती उसकी भावरी में शामिल होने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान मामा का एक अन्य पड़ोसी अरुण युवती को खींच कर सूनसान घर में ले गया। वहां आरोपी ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर वह घर पहुंच कर अपनी मां और मामा को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता के मामा ने घटना की शिकायत आरोपी अरुण के पिता इंदल से की तो उन्होंने गाली गलौज कर भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। एसएचओ भोजपुर संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अरुण और उसके पिता इंदल के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags :

मुरादाबाद।शादी समारोह से खींचकर सुनसान घर में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन