Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फतेहपुर जघन्य कांड पर आंदोलन की चेतावनी : पुलिस का कड़ा पहरा,गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल अपने ही घर में नजरबंद

THE LUCKNOW TIMES

Fri, May 1, 2026
Post views : 561

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में हुए अत्यंत जघन्य और गंभीर अपराध को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। इस मामले में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके निवास स्थान पर 'हाउस अरेस्ट' (नजरबंद) किया | सुबह ब्लॉक बहुआ के सुजानपुर स्थित हेमलता पटेल के आवास पर ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव, दरोगा एरिस पटेल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

उनके साथ बहुआ चौकी इंचार्ज अमरीश मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य हेमलता पटेल को आंदोलन करने या पीड़िता के पास जाने से रोकना था। प्रशासन को अंदेशा था कि उनके नेतृत्व में गुलाबी गैंग का बड़ा प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।

पुलिस का आश्वासन और अपील:घेराबंदी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने हेमलता पटेल से वार्ता की और उन्हें पूर्ण भरोसा दिलाया कि पुलिस की टीमें पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा, "आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे और पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलेगा। कृपया आप अभी आंदोलन न करें और पुलिस को जांच के लिए पर्याप्त समय दें।

नजरबंद किए जाने के बावजूद हेमलता पटेल ने अपने कड़े तेवर बरकरार रखे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में पुनः मांग दोहराई की आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक मोड में की जाए।पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा और मुआवजा एवं त्वरित न्याय मिले।हेमलता पटेल ने कहा, "हमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा है, लेकिन हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए। अगर न्याय मिलने में देरी हुई या प्रशासन ने ढिलाई बरती, तो गुलाबी गैंग की महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी।

हम प्रशासन को समय दे रहे हैं, लेकिन न्याय ही हमारी पहली और आखिरी शर्त है।"फिलहाल, सुजानपुर स्थित उनके आवास पर इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा और क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है|

Tags :

Fatehpur News

Fatehpur rape case

Crime news Uttar Pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन