Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ओम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने : राष्ट्रपति भवन समेत अमृत उद्यान और इंडिया गेट का एजुकेशनल भ्रमण किया

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 17, 2026
Post views : 1708

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के नगर फरीदपुर में बीसलपुर रोड स्थित ओम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन समेत अमृत उद्यान तथा इंडिया गेट का एजुकेशनल भ्रमण किया।

भ्रमण में कक्षा 3 से 8 तक के काफी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।जहाँ पहुँचे छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र भारत का इतिहास व राष्ट्रपति एवं पूर्व राष्ट्रपतियों की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ समझीं।एजुकेशनल भ्रमण में सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने अमृत उद्यान के अंदर विजिट में विभिन्न प्रकार के फूल व म्यूजिकल फाउंटेनस देखे जिनमें भारतीय संगीत की धुन सुनाई दे रही थी जो मुख्य आकर्षण विन्दु दिखे।

छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने मनमोहक महसूस करते हुए शांति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का एहसास महसूस किया अमृत उद्यान को मुगल गार्डन भी कहा जाता था।इसके बाद राष्ट्रपति भवन के भ्रमण में राष्ट्रपति भवन में छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों ने गणतंत्र मंडप,अशोक मंडप,नॉर्थ ड्राइंग रूम, कॉन्फ्रेंस रूम,गेस्ट डाइनिंग रूम, लाइब्रेरी,कॉरिडोर का भी भ्रमण किया।राष्ट्रपति भवन में छात्र-छात्राओं के लिए गाइड का प्रबंध किया गया जिन्होंने राष्ट्रपति भवन का इतिहास तथा राष्ट्रपतियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों के विषय में जानकर छात्र-छात्राएँ व शिक्षक देश के प्रति गर्भावित हुए।

ततपश्चात छात्र-छात्राओं ने इंडिया गेट व नेशनल वॉर मेमोरियल का भ्रमण किया जहाँ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने अमर ज्योति देख शहीदों को नमन किया।इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य संचित गुप्ता ने एजुकेशनल भ्रमण को सफल बनाने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों तथा श्रीराम ट्रेवल्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व के सभी राष्ट्रपति भवनो में से सबसे बड़ा राष्ट्रपति भवन हमारे देश का है जहाँ भ्रमण कर उसके इतिहास के विषय में जानना विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए गर्व की बात है और हमें गर्व है कि हम इस गणतंत्र भारत के नागरिक हैं।

विद्यालय परिवार आने बाले समयँ यूँ ही एजुकेशनल भ्रमण का आयोजन करता रहेगा।

Tags :

Bareilly news

Breaking Uttar Pradesh

The Lucknow Times

Times of Lucknow

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन