Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

'मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत अभियान : स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 35 सीज, 55 के चालान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 9, 2026
Post views : 75

बिना परमिट और फिटनेस वाले वाहनों पर हुई कार्रवाई

उन्नाव। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग अब कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत जिलेभर में निजी स्कूल वैन और अन्य छात्र परिवहन वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना परमिट, फिटनेस और सुरक्षा मानकों के संचालित कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। यात्रीकर अधिकारी विनय पाण्डेय और संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चली जांच में विभिन्न मार्गों पर स्कूल वाहनों को रोककर दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्थाएं जांची गईं। परिवहन विभाग के मुताबिक, 9 जुलाई तक अभियान के दौरान 35 स्कूल वाहनों को सीज (निरुद्ध) किया जा चुका है, जबकि 55 वाहनों के चालान किए गए हैं। गुरुवार को भी कई वाहनों में नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की गई। जांच में कई वाहन बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और निर्धारित सुरक्षा उपकरणों के संचालित मिले। ऐसे वाहनों को तत्काल कार्रवाई के दायरे में लाया गया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्कूल प्रबंधन को दी चेतावनी

यात्रीकर अधिकारियों ने स्कूल संचालकों और वाहन स्वामियों से कहा कि सभी वाहनों में वैध परमिट, फिटनेस, बीमा, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर समेत सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें। मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अभिभावकों से भी की अपील

परिवहन विभाग ने अभिभावकों से कहा है कि यदि कोई स्कूल वाहन बिना सुरक्षा मानकों के बच्चों को ले जाता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें। विभाग का कहना है कि 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराया जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन