Sun 23 Aug 2026

ब्रेकिंग

जनपद की 3712 रसोइयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। बलदेव सिंह औलख ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाया जाए, अधिवक्ताओं की अपील

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में जोश से दौड़ा शहर

संगीत महासंग्राम-9 के ऑडिशन में चमकीं नई प्रतिभाएं

अनुराग त्रिवेदी के प्रयास से लगा दो दिवसीय रोजगार मेला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गोकुल बाबा मंदिर में गूंजा शिव महापुराण : कथा में शामिल हुए विमल द्विवेदी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Aug 6, 2026
Post views : 74

विमल द्विवेदी, बोले, धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का मजबूत माध्यम

उन्नाव। मगरवारा स्थित गोकुल बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनी। कथा के दौरान धर्म, भक्ति और मानव सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज के श्रीचरणों में नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धापूर्वक शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष और भजनों के बीच पूरे मनोयोग से कथा सुनते रहे। वक्ताओं ने भगवान शिव के आदर्शों को जीवन में अपनाने, मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विमल द्विवेदी ने मुख्य यजमान सत्येंद्र सिंह और संजय त्रिपाठी सहित उपस्थित वरिष्ठजनों से भेंट कर उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में संदीप पाण्डेय, लाला दीक्षित, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, अजय द्विवेदी, अंकुर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन