Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

एक गिरफ्तार

भैंसों से भरे लोडर रोकने पर हुए बवाल के मामले में चार पर रिपोर्ट

चार पर रिपोर्ट

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

36 घंटे की बारिश से शहर में पानी-पानी : पंप लगाकर निकाला जा रहा पानी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 26, 2026
Post views : 171


उन्नाव। लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। सड़कें और गलियां पानी से भरने के बाद लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए शनिवार को प्रशासन ने जलभराव वाले इलाकों में पानी निकालने का काम तेज कर दिया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने शहर के कई मोहल्लों में पहुंचकर मौके पर स्थिति देखी और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने वार्ड नंबर 16 के ईदगाह-पत्थर कटा कॉलोनी, गांधी नगर, वार्ड नंबर 24 आदर्श नगर, वार्ड नंबर तीन पीडी नगर और वार्ड नंबर 18 समेत कई इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि किन जगहों पर ज्यादा पानी जमा है और कहां से निकासी में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों से जलभराव वाले स्थानों पर पानी निकालने के लिए लगाए गए संसाधनों की जानकारी भी ली।

नौ जगह पंपिंग सेट, दो स्थानों पर मड पंप

लगातार बारिश को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र में पानी निकालने के लिए नौ स्थानों पर पंपिंग सेट लगाए गए हैं। दो स्थानों पर जनरेटर सेट के साथ मड पंप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा जिन स्थानों पर पानी अधिक जमा है, वहां सॉकिंग मशीनों की मदद से पानी निकाला जा रहा है। बारिश के दौरान नालों और नालियों में कूड़ा-कचरा व अन्य फ्लोटिंग जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित न हो, इसके लिए उसे तत्काल हटाने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का जोर ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार पंप लगाने पर है।

अफसरों को फील्ड में रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हैं। नगर पालिका, नगर पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां भी पानी जमा हो, वहां बिना देरी किए पंप लगाकर निकासी कराई जाए। डीएम ने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही बारिश के दौरान घर से बाहर निकलें। जलभराव या किसी अन्य समस्या की स्थिति में प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन