Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डबल सुसाइड : पत्नी ने फंदे से दी जान, खबर मिलते ही कोलकाता में तैनात फौजी पति ने भी की आत्महत्या

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 17, 2026
Post views : 183

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया; मायके पक्ष ने जताई मौत पर आशंका

उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के दादामऊ गांव में मंगलवार रात हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर कोलकाता में तैनात उसके फौजी पति ने भी आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी की एक के बाद एक मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है।दादामऊ गांव निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार की शादी करीब दस वर्ष पहले कानपुर नगर के चकेरी निवासी अशोक कुमार की पुत्री साधना पांडेय से हुई थी। मंगलवार रात साधना ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई अनुज मिश्रा ने पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी। सूचना पर बीघापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, साधना की मौत की खबर जैसे ही उनके पति शैलेंद्र कुमार को मिली, उन्होंने कोलकाता में आत्मघाती कदम उठा लिया। शैलेंद्र सेना में तैनात थे और वर्तमान में कोलकाता में ड्यूटी कर रहे थे। पति-पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। साधना की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की निष्पक्ष व गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। इस हृदयविदारक घटना में दंपती के दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। आठ वर्षीय पुत्री सांवी और करीब पांच वर्षीय पुत्र यथार्थ के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। बच्चों की स्थिति देखकर परिजन और ग्रामीण भावुक हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार शैलेंद्र सेना में रहकर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि परिवार पर इतनी बड़ी त्रासदी टूट पड़ेगी। बीघापुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पति की आत्महत्या की सूचना भी प्राप्त हुई है। दोनों मामलों के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन