Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क पार करना पड़ा भारी, तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 25, 2026
Post views : 141

बेटी के घर पूआ लेकर जा रही थीं बाबूदेई, हादसे के बाद घर में मचा कोहराम

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।मृतका की पहचान माखी थाना क्षेत्र के डीहा राऊ करना गांव निवासी 50 वर्षीय बाबूदेई पत्नी स्वर्गीय राजा राम के रूप में हुई है। परिवार वालों के मुताबिक बाबूदेई मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चलाती थीं। सोमवार को वह अपनी बेटी के घर दुर्गा खेड़ा पूआ लेकर जा रही थीं। इसी दौरान गहरा गांव के पास हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगते ही बाबूदेई कई फीट दूर जा गिरीं। आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि बाबूदेई के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी थी, ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट और गहरा गया है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन