Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

जनपद की 3712 रसोइयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। बलदेव सिंह औलख ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाया जाए, अधिवक्ताओं की अपील

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में जोश से दौड़ा शहर

संगीत महासंग्राम-9 के ऑडिशन में चमकीं नई प्रतिभाएं

अनुराग त्रिवेदी के प्रयास से लगा दो दिवसीय रोजगार मेला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

5 करोड़ से बदलेगी शहर की बिजली व्यवस्था : नए पोल लगने का काम शुरू

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 5, 2026
Post views : 57

बंदुहार से शुरू हुआ नए पोल लगाने का अभियान, विधायक बोले- जहां जरूरत होगी, वहां पहुंचेगी सुविधा

उन्नाव। शहर में बिजली के जर्जर पोल और जगह-जगह झूलते तारों की समस्या को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विद्युतीकरण कार्य की शुरुआत बुधवार को बंदुहार मोहल्ले से की गई। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि शहर में जिन इलाकों में बिजली के पोल नहीं हैं या पुराने पोल लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से नए पोल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है और गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में जहां बिजली के पोल की जरूरत है, उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि प्राथमिकता के आधार पर वहां कार्य कराया जा सके। उनका कहना था कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विकास कार्यों का भी किया जिक्र

विधायक ने कहा कि शहर में बिजली व्यवस्था के साथ-साथ खेल, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है। बाईपास स्थित स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने के साथ उसके सौंदर्यीकरण और विकास पर करीब 19 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं जीआईसी मैदान और सरैया बाड़ी क्षेत्र में भी विकास कार्य चल रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि जीआईसी, जीजीआईसी समेत कई शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। बेटियों की उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए जीजीआईसी परिसर में महाविद्यालय निर्माण का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सड़कों के सुधार पर भी फोकस

विधायक ने कहा कि नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की मरम्मत और सुधार का काम लगातार कराया जा रहा है। पुल से दोस्तीनगर, बड़े चौराहे से गांधी नगर होते हुए शुक्लागंज, उन्नाव से कब्बाखेड़ा समेत कई प्रमुख मार्गों को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर भी आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं।उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।

कई सभासद और अधिकारी पहुंचे

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, एसडीओ विद्युत मनीष तिवारी, सभासद राजेंद्र भारती, रत्नेश चंदेल, प्रवीण गौड़, धनीराम वर्मा, छत्रपाल रावत, दिनेश चंद्र फौजी, विवेक गुप्ता, उदन लोधी, विनय सिंह, अशोक निगम, नवीन सिन्हा, शंकर श्रीवास्तव, नवीन सिंह, दिनेश तिवारी, निशेष जायसवाल, नीलू सेंगर, संजय त्रिवेदी, अनुराग निगम, विराट पाठक, निखिल गुप्ता, बिल्लू ठाकुर, अतुल गौतम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन