Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कानपुर में कार और बस की भयंकर टक्कर, दो महिला टीचर समेत कईओ की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 15, 2025
Post views : 96

कानपुर में कार और बस की भयंकर टक्कर, दो महिला टीचर समेत कईओ की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा!

https://youtube.com/shorts/r8iQwTqO-bw?feature=share   उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल महानगर कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कार और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, इनमें ड्राइवर और कार में बैठी दो महिला टीचर शामिल हैं, एक शिक्षिका गंभीर तौर पर घायल हुई हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने क्रेन की मदद से किनारे कराया और यातायात सुचारू कराया गया जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नया शिवली रोड निवासी आकांक्षा मिश्रा वर्तमान समय में उन्नाव के कंपोजिट विद्यालय जमाल नगर सफीपुर में बतौर शिक्षिका कार्यरत थी, रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी वह कार से विद्यालय जाने के लिए निकली थीं, इस दौरान आकांक्षा के साथ शिक्षिका अंजुला मिश्रा, निवासी विश्व बैंक बर्रा व रिचा अग्निहोत्री, निवासी कल्याणपुर भी कार में सवार थीं बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ जीटी रोड के पास उनकी कार और बस के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया   पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने शिक्षिका आकांक्षा, अंजुला व ड्राइवर विशाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं, डॉक्टरों द्वारा गंभीर रूप से घायल शिक्षिका रिचा का उपचार किया जा रहा है, पुलिस द्वारा जैसे ही मृतको के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा, ACP कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, इस दर्दनाक हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं समेत तीन को मृत घोषित कर दिया है, इस हादसे में घायल एक अन्य महिला का उपचार चल रहा है क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे कराकर यातायात सुचारू रूप से चलाया जा रहा है, मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन