Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Apr 18, 2025
Post views : 163

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर : फतेहपुर पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धड़पकड़ अभियान के तहत धाता थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने 6 साल से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।   गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास सिंह उर्फ संतोष सिंह पुत्र स्व. अजय सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी बेनीपुर, थाना धाता, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। यह आरोपी वर्ष 2018 में दर्ज गैंगरेप, धमकी और पॉक्सो एक्ट से संबंधित गंभीर मामले में वांछित था। उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 31/2018 में धारा 376डी, 504, 506 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।   पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ह्रदयानन्द यादव, कांस्टेबल अनिल यादव और पीआरडी जवान संजय कुमार व तुलसीराम शामिल रहे। टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को दबोचा और उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन