Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, बड़े चेहरे रहे नदारद

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बैंक ऑफ बड़ौदा में हिंदी माह समापन समारोह हुआ आयोजित,हिंदी साहित्यकार का हुआ सम्मान!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Oct 5, 2025
Post views : 246

बैंक ऑफ बड़ौदा में हिंदी माह समापन समारोह हुआ आयोजित,हिंदी साहित्यकार का हुआ सम्मान!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय फ़तेहपुर द्वारा हिंदी माह समापन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार शैलेंद्र कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।   इस अवसर पर अरबिंद कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने मार्गदर्शी उद्बोधन में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जन-जन की भाषा बताया और इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने बैंक के डिजिटल उत्पादों में भारतीय भाषाओं का लाभ लेते हुए अधिकतम ग्राहकों को जोड़ने पर बल दिया।     वहीं मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि "हमें हिंदी के साथ-साथ अन्य बोलियों को भी साथ लेकर चलना होगा तभी हिंदी का वास्तवविक विकास हो सकता है।" उन्होने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा हिंदी के उन्नयन में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना में छंद कहा- "हों ग्राहक संतुष्ट सब, यही बनाकर ध्येय। बैंक बड़ौदा पा रहा, बीच सभी के श्रेय ।। बैंक बड़ौदा कर रहा, दिन पर दिन उत्थान। यह इस भारत देश का, गौरव व सम्मान समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन पुनीत श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों की सुविधा के लिये समर्पित है। हिंदी हमारा गौरव है और उसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर को राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है। कार्यक्रम का संचालन कामाख्या पाण्डेय, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) ने किया। इस मौके पर कई प्रबंधक एवं बैंक के अधिकारीगण मौजूद रहे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन