Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के हमीरपुर में अधेड़ का मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंधों को शक में दिया अंजाम!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jul 13, 2025
Post views : 117

यूपी के हमीरपुर में अधेड़ का मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंधों को शक में दिया अंजाम!

    उत्तर प्रदेश हमीरपुर : दरअसल जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे अधेड़ की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया, आरोपी को शक था की 68 साल के शख्स के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं, उसने अधेड़ के सिर पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, आपको बता दें बीते महीने 5 जुलाई को गांव चिल्ली निवासी विजय बहादुर राजपूत (68) की ट्यूबवेल की कोठरी में खून से लथपथ लाश मिली थी, उसके सिर और चेहरे पर गहरे घाव के निशान थे. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की तो शक की सुई गांव के ही वीरेंद्र राजपूत (45) पुत्र रामेश्वर की ओर गई. शनिवार को आरोपी को एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया. अभियुक्त ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध होने का शक था, इसीलिए उनसे हत्या कर दी, वारदात के दिन वह शराब के नशे में अपने खेत पर बने सोलर पंप की कोठरी में छिपा बैठा रहा. दोपहर में विजय बहादुर ट्यूबवेल की कोठरी में पहुंचे और चारपाई पर लेट गए. वीरेंद्र ने पास में रखे फावड़े से सिर और चेहरे पर वार कर उनकी हत्या कर दी, वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला, अपने सोलर पंप पर जाकर उसने कपड़े बदले, फिर अपनी पत्नी को लेकर वापस घटनास्थल पर पहुंचा और बोला 'बौरा दादा' की हत्या हो गयी. इस जांच में SOG प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन शर्मा, उपनिरीक्षक विनेश गौतम, शिवम दत्त, हेड कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, विजेन्द्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन