Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चेन स्नेचिंग : कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Nov 4, 2026
Post views : 16

दो महिलाओं ने मिलकर की वारदात, एक पकड़ी गई तो दूसरी चेन लेकर भागी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

उन्नाव। धार्मिक आयोजनों में उमड़ने वाली भीड़ अब उचक्कों के लिए भी मौका बन रही है। बीघापुर के गौरी गांव में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया। कथा पंडाल में प्रवेश कर रही कानपुर की एक महिला को दो महिलाओं ने निशाना बनाया। पहले उसे धक्का दिया गया और इसी बीच दूसरी महिला ने गले से सोने की चेन काट ली। हालांकि पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए धक्का देने वाली महिला को पकड़ लिया, लेकिन चेन लेकर भाग रही उसकी साथी भीड़ में गायब हो गई। कानपुर नगर के जरौली फेस-2 निवासी सीमा त्रिवेदी पत्नी शत्रुहन त्रिवेदी तीन नवंबर को कथा सुनने बीघापुर पहुंची थीं। उनकी तहरीर के मुताबिक, सुबह करीब 11:20 से 11:25 बजे के बीच जब वह पंडाल में दाखिल हो रही थीं, तभी दो अज्ञात महिलाएं उनके पास पहुंचीं। एक ने उन्हें धक्का दिया तो दूसरी ने इसी का फायदा उठाकर गले से सोने की चेन काट ली। अचानक हुई इस घटना के बाद सीमा ने धक्का देने वाली महिला को पकड़ लिया। दूसरी महिला चेन लेकर भागने में सफल रही। पकड़ी गई महिला को उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

21 ग्राम तक की थी चेन

पीड़िता के अनुसार, छीनी गई सोने की चेन का वजन करीब 19 से 21 ग्राम था। इसकी मौजूदा कीमत उन्होंने लगभग 2.60 लाख रुपये बताई है। सीमा ने पुलिस से पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर चेन बरामद कराने और फरार साथी की पहचान करने की मांग की है। साथ ही कथा स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों महिलाओं का पता लगाने की बात कही है। बीघापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन