Sat 07 Nov 2026

ब्रेकिंग

जमीन का बैनामा करा गया दूसरा

बच्चों के साथ मनाई दीपावली

मिठाई देकर बढ़ाया उत्साह

वीर जवानों के बलिदान को किया याद

पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, सुरक्षा में लापरवाही भी उजागर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दीपावली पर जिला प्रशासन ने पत्रकारों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक सद्भ : दीपावली पर जिला प्रशासन ने पत्रकारों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र में बिखरें कौमी एकता के रंग ब्यूरो रि

आसिम अज़ीज़

Sat, Nov 7, 2026
Post views : 10

दीपावली पर जिला प्रशासन ने पत्रकारों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र में बिखरें कौमी एकता के रंग

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। दीपावली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन रामपुर की ओर से एक भव्य और गरिमामयी पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पनवड़िया स्थित नव-निर्मित सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रामपुर, अजय कुमार द्विवेदी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधि-विधान से शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के कोने-कोने से आए पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होते हैं।

शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और प्रशासन व जनता के बीच एक मजबूत सेतु का काम करने में रामपुर के मीडिया जगत का योगदान सराहनीय और अतुलनीय रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से जिले के विकास को और गति मिलेगी।

इस पूरे गरिमामयी और भव्य समारोह का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार सय्यद आमिर मियां द्वारा किया गया। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज, बेहतरीन शेरो-शायरी और कुशल वक्तव्य से कार्यक्रम में समां बांध दिया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों और मीडियाकर्मियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र में आयोजित यह समारोह पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण, भाईचारे और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को गले मिलकर तथा मिठाई खिलाकर दीपावली की मुबारकाबाद दी। इस मौके पर सूचना विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित रामपुर के तमाम वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन