Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उत्तर प्रदेश में सरकारी व्यवस्था 'मुर्दा'... बदायूं में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़ी रही लाश, नोच-नोचकर कुत्तों ने खाया!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 17, 2025
Post views : 85

उत्तर प्रदेश में सरकारी व्यवस्था 'मुर्दा'... बदायूं में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़ी रही लाश, नोच-नोचकर कुत्तों ने खाया!

    उत्तर प्रदेश बदायूं : दरअसल उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है, यहां पोस्ट पोस्टमार्टम हाउस के बाहर एक लावारिस शव को कुत्ता नोचता रहा और वहां तैनात कर्मचारी गायब रहे, इसका वीडियो वायरल होने पर SSP ने CO उझानी को जांच के आदेश दिए हैं पोस्टमार्टम हाउस की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है पोस्टमार्टम हाउस में शवों को रखने के लिए जो फ्रीजर लगे हुए है, वह काफी समय से खराब पड़े हैं. साथ ही पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात पुलिस कर्मचारी भी इधर-उधर बातों में मशगूल रहते हैं बदायूं पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात पुलिसकर्मी कितने अलर्ट रहते हैं, इसका उदाहरण वायरल वीडियो और इस फोटो में देखा जा सकता है. यहां पर तैनात सिपाही बातों में इतने मशगूल थे कि उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया कि वहां पर रखे शव को कुत्ता नोच रहा है तभी किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया बताया जाता है कि कछला गंगा घाट पर चार दिन पहले एक शव मिला था जिसे पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया था. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया   पोस्टमार्टम के बाद ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मियों को शव सौंप दिया गया क्योंकि, शव कई दिन पुराना था, इसलिए उससे बदबू आ रही थी तैनात सिपाही शव को खुले में छोड़कर दूर खड़े होकर बातें करने लगे इस दौरान एक कुत्ता वहां आकर शव को नोचने लगा वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ उझानी शक्ति सिंह को सौंपी है, उनका कहना है कि जांच के बाद प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन