Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गोरखपुर बवाल का मुख्य आरोपी, एक लाख का इनामी जुबैर उर्फ कालिया रामपुर में STF से मुठभेड़ में ढेर!

गोरखपुर बवाल का मुख्य आरोपी, एक लाख का इनामी जुबैर उर्फ कालिया रामपुर में STF से मुठभेड़ में ढेर!

https://youtu.be/Yp2o4hGl22s उत्तर प्रदेश रामपुर : दरअसल जनपद में गोरखपुर बवाल और छात्र दीपक गुप्ता की नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी तथा एक लाख रुपये का इनामी गो-तस्कर जुबैर अहमद उर्फ कालिया रामपुर पुलिस और STF की संयुक्त मुठभेड़ में मारा गया। यह एनकाउंटर शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में चाकू चौराहे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार रामपुर के देर मर्दन का निवासी जुबैर काफी समय से फरार चल रहा था और गोरखपुर पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की लखनऊ इकाई को भी उसकी तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी— दरोगा राहुल सिंह और कांस्टेबल संदीप कुमार— भी घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीआईजी मुनिराज जी और एसपी विद्यासागर सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जुबैर के ढेर होने को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। मामले की आगे की जांच जारी है। जुबैर पर कुख्यात पशु तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाने का भी आरोप था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन