Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

चार लोगों की मौत

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दीपावली पर शहर सजाने वाले कर्मवीरों को मिला सम्मान, पालिकाध्यक्षा ने बांटे मिष्ठान और उपहार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 18, 2025
Post views : 115

कार्यक्रम में सौहार्द और सम्मान का माहौल, पालिका कर्मचारी व वार्ड सभासद रहे मौजूद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। दीपों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में शनिवार को विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में दिन-रात जुटे शहर सजाने वाले कर्मवीरों को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने सम्मानित किया।

अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कर्मवीरों को माला पहनाकर और मिष्ठान भेंट कर उनके योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था इन कर्मठ कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही बेहतर बनी हुई है। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि ये कर्मवीर शहर की असली पहचान हैं, जो अपने काम से हर त्योहार को और खुशनुमा बनाते हैं।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण भानू मिश्रा ने भी कर्मवीरों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि नगर को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में इन कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो हर मौसम, हर परिस्थिति में नगर को संवारते हैं। दीपावली जैसे त्योहार पर इनका सम्मान करना हमारा सौभाग्य है।

इस मौके पर सभी कर्मवीरों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि उन्नाव को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के अभियान में सदैव सक्रिय रहेंगे। अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका की प्राथमिकता है कि दीपावली पर शहर की हर गली और मोहल्ला साफ-सुथरा और रोशनी से जगमगाता नजर आए। कार्यक्रम में ईओ, पालिका कर्मचारी, वार्ड सभासद और नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन