Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: भाजपा कार्यालय पर शोक सभा, नम आंखों से दी गई शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Apr 23, 2025
Post views : 195

शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: पंकज गुप्ता

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️

उन्नाव। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गमगीन है। लोग आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की दर्दनाक मौत को लेकर पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जहां पर भाजपाइयों ने नम आंखों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में देश के नागरिकों की बर्बरता से  जानें गयी। इसको लेकर पूरे देश में उबाल है और लोग जगह-जगह कैंडल मार्च, पुतला फूंककर, आतंकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकियों के खात्मे की मांग सरकार से मांग कर रहे हैं। जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में निर्दोष नागरिको के लिए शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से जवानों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा के दौरान मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने इस मौके पर कहा आतंक का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, पूरा देश एकजुट है। वहीं जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नीरज गुप्ता, मनीष जायसवाल, अवनीश गुप्ता, प्रियंका शुक्ला, नवीन सिंह, संतोष पाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भावुक माहौल में मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि दी। हमले के बाद देशभर में आक्रोश व्याप्त है और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन