Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ट्रक-कार में जोरदार टक्कर, बेटे की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे माता-पिता समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 19, 2025
Post views : 146

ट्रक-कार में जोरदार टक्कर, बेटे की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे माता-पिता समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम!

https://youtu.be/WeOvJccYixo   उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, हाईवे किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के घुस गई जिससे कार सवार दंपति समेत 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, एक महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के अनुसार, झांसी जिले के शहर स्थित दीनदयाल नगर के रहने वाले रामकुमार शर्मा (55) व पत्नी कमलेश भार्गव (50) के साथ गुरूसरायं निवासी शुभम (35), पराग चौबे (50), बहू चारू (35) और 12 वर्षीय काश्विक अर्टिगा कार से बेटे आदित्य की अस्थियां विसर्जन करने के लिए शुक्रवार की रात करीब 10 बजे प्रयागराज के लिए निकले थे. इस बीच शनिवार की भोरपहर करीब 5 बजे जैसे ही कार सवार खागा कोतवाली के प्रयागराज कानपुर हाईवे पर सुजानीपुर चौराहा हनुमान मंदिर के सामने पहुंची तभी किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी. हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों और दुकानदारों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना-पुलिस को दी वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही डंपर चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हरदो पहुंचाया. जहां पर डॉक्टर ने रामकुमार और उनकी पत्नी कमलेश, शुभम व पराग को मृत घोषित कर दिया. वहीं चारु और बच्चे कश्विक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया   कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए मोर्चरी भेजा गया है, परिजनों के पहुंचने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी   जानकारी के अनुसार रामकुमार वर्मा का बेटा आदित्य 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश प्रान्त के ओंकारेश्वर गया था जहां नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई थी तलाश के दौरान नदी से बीते 17 अप्रैल को उसका शव बरामद हुआ था 18 अप्रैल को उसकी अस्थियां लेकर प्रयागराज संगम में विसर्जित करने के लिए जा रहे थे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन