Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

चार लोगों की मौत

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव पुलिस की पैनी नजर: एसपी दीपक भूकर ने शहर में किया पैदल गश्त

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Apr 23, 2025
Post views : 140

एसपी ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर दिए सख्त निर्देश

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद यूपी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हमले के बाद सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। सूत्रों की मानें तो सभी कमिश्नरेट और जिलों के पुलिस कप्तान को संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही, प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, हवाई अड्डों आदि की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी को मद्देनजर रखते हुए उन्नाव पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक भूकर ने बुधवार को शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान एसपी ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों व वस्तुओं की गहन चेकिंग कराई।

[video width="640" height="364" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/04/8TJ2U2SO8FjdJcnD.mp4"][/video]

एसपी के नेतृत्व में हुए इस पैदल मार्च के दौरान पुलिस बल की सक्रियता और व्यवस्था का स्पष्ट संदेश जनपदवासियों को दिया गया। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल गश्त करें, जिससे पुलिस की उपस्थिति महसूस की जा सके और आमजन में विश्वास बना रहे।

[caption id="attachment_10124" align="alignnone" width="1024"] रेलवे स्टेशन व मुख्य बाजारों में संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच करती उन्नाव पुलिस [/caption]

एसपी दीपक भूकर ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस बल हर परिस्थिति में सतर्क रहे और क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखे। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया पुलिस टीम द्वारा एक्स (ट्विटर), व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24×7 सतत निगरानी की जा रही है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

एसपी दीपक भूकर ने दोहराया कि वह जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह, व सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन