पिंक समाधान दिवस' मिशन शक्ति फेज-छह के अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सम : पिंक समाधान दिवस' मिशन शक्ति फेज-छह के अभियान के अंतर्गत महिलाओं की समस्याओं का हुआ त्वरित एवं प्राथमिकता पर निस्तारण!
आसिम अज़ीज़
Sat, Oct 17, 2026
पिंक समाधान दिवस' मिशन शक्ति फेज-छह के अभियान के अंतर्गत महिलाओं की समस्याओं का हुआ त्वरित एवं प्राथमिकता पर निस्तारण!
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर । जनपद शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर, 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के अंतर्गत जनपद रामपुर की तहसील सदर में 'पिंक तहसील दिवस' का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
अधिकारियों की उपस्थिति एवं त्वरित निस्तारण,
इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक (जनपद रामपुर) तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तहसील सदर में पहुँची महिलाओं, बालिकाओं और अन्य फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना गया। मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कड़े एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
महिला हेल्प डेस्क एवं स्टॉल,
सदर सर्किल के अंतर्गत आने वाले समस्त थानों के 'मिशन शक्ति केंद्रों' द्वारा तहसील परिसर में विशेष महिला हेल्प डेस्क के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को सुनकर उनके कानूनी समाधान एवं उचित कार्यवाही के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
जागरूकता और अधिकार,
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
विशेष प्राथमिकता,निर्भीक संवाद और प्रोत्साहन
प्राथमिकता पर सुनवाई,नवरात्र के इस पावन पर्व पर तहसील पहुँची महिलाओं और माताओं की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुना गया।
त्वरित निस्तारण, महिलाओं से जुड़े मामलों और शिकायतों का मौके पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया गया, ताकि उन्हें अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।
विशेष प्राथमिकता एवं मातृ-शिशु देखभाल,
छोटे बच्चों के साथ तहसील में आई महिलाओं को कतार में प्राथमिकता देते हुए विशेष सहयोग प्रदान किया गया। उन्हें जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही, मातृ एवं शिशु देखभाल के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें बेबी केयर प्रोडक्ट्स भी प्रदान किए गए।
सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइनों (जैसे 1090, 112 आदि) और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
विशेष पहल, शारदीय नवरात्र के पावन दिनों में 'पिंक समाधान दिवस' का यह आयोजन रामपुर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और उनके त्वरित न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन