Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया वाटर प्लांट का दौरा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, May 12, 2026
Post views : 226

अमृत योजना के तहत संचालित 80 एमएलडी प्लांट की मशीनों और सप्लाई व्यवस्था का लिया जायजा

उन्नाव। शहर के लोगों को साफ और सुरक्षित पेयजल मिले, इसे लेकर प्रशासन अब ज्यादा सख्त नजर आ रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने देवारा कला स्थित 80 एमएलडी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यह प्लांट अमृत योजना के तहत संचालित हो रहा है और शहर की बड़ी आबादी को पानी की सप्लाई यहीं से की जाती है।निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्लांट में पानी साफ करने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा। उन्होंने मशीनों की कार्यस्थिति, फिल्ट्रेशन सिस्टम, पानी की गुणवत्ता जांच और सप्लाई व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली। बिजली व्यवस्था और प्लांट के रखरखाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खास तौर पर पानी के पीएच मान, आर्सेनिक, बीओडी, सीओडी समेत अन्य माइक्रो केमिकल तत्वों की समय-समय पर टेस्टिंग कराने को कहा। डीएम ने साफ कहा कि शहरवासियों की सेहत से जुड़ा मामला होने के कारण किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पानी में किसी तरह के हानिकारक तत्व या हैवी मेटल तय मानकों से अधिक नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही प्लांट के संचालन में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने एक अनुभवी एजेंसी से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार कराने और उसे शासन को भेजने के लिए भी कहा। उनका कहना था कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाना जरूरी है। वर्षा ऋतु को देखते हुए उन्होंने उच्च क्षमता वाले जनरेटर की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश या बिजली कटौती की स्थिति में शहर की जलापूर्ति प्रभावित न हो। निरीक्षण के समय नगर पालिका परिषद उन्नाव के अधिशासी अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन