Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सड़क हादसा : युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा, शीशे तोड़े

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 30, 2026
Post views : 127

पोस्टमार्टम हाउस में शराब की बात पर भड़के लोग, पुलिस ने संभाला हालात

उन्नाव।  गंगाघाट इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा पिपरी गांव मोड़ के पास हुआ, जहां भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार रामू पासी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामू पासी कुंवारिया खेड़ा गांव के रहने वाले थे और दिल्ली में निजी नौकरी करते थे। परिवार के मुताबिक, वह अपने छोटे भाई सुशील की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। 27 अप्रैल को शादी के कार्यक्रम पूरे हुए थे, जिसके बाद घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और एक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात रामू अपने जीजा को बनी गांव छोड़कर पल्सर बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पिपरी गांव मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना ने गुरुवार को नया मोड़ तब ले लिया, जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां किसी व्यक्ति द्वारा मृतक के शराब के नशे में होने की बात कही गई। इस पर परिजन भड़क गए और उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के अंदर हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने दरवाजों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर सदर कोतवाली और गंगाघाट कोतवाली की अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह परिजनों को शांत कराया और हालात को काबू में किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं, हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन