Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रेड क्रॉस शाखा का चयन : सहमति से चारों अहम जिम्मेदारियां तय, अमित मिश्रा बने सभापति

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, May 1, 2026
Post views : 496

संजय चौहान उपसभापति; मनीष सेंगर सचिव, हर्ष तिवारी कोषाध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी

उन्नाव। जिले में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थानीय शाखा में पदाधिकारियों का चयन शांतिपूर्ण माहौल में पूरा हो गया। जिला अस्पताल के सभागार में हुई प्रक्रिया में 10 निर्वाचित सदस्यों के बीच चार प्रमुख पदों के लिए आपसी सहमति से नाम तय किए गए, जिससे चुनाव की औपचारिकता बिना किसी विवाद के पूरी हो गई। बैठक में व्यापारी नेता अमित मिश्रा को सभापति चुना गया, जबकि संजय सिंह चौहान (फौजी) को उपसभापति की जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर मनीष सिंह सेंगर का चयन हुआ और कोषाध्यक्ष के रूप में हर्ष कुमार तिवारी को लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी मिली। खास बात यह रही कि सभी पदों पर सहमति बनने के कारण मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ी।चुनाव प्रक्रिया की निगरानी प्रदेश कमेटी के उपसभापति अमरनाथ मिश्रा ने बतौर पर्यवेक्षक की। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया और नए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशासनिक स्तर पर भी पूरी व्यवस्था सुचारू रही। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर नगर मजिस्ट्रेट राजीव राज मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. विवेक गुप्ता, एओ सर्वेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने आयोजन को व्यवस्थित ढंग से कराने में सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित सदस्य अशादीन तिवारी, हरिहर प्रसाद दीक्षित, संदीप पांडेय, मोहम्मद सलीम, जटा शंकर तिवारी और शिव चंद्र भी मौजूद रहे और सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। चुनाव के बाद जब सभी पदाधिकारी सभागार से बाहर आए तो समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। सुरेंद्र वर्मा साईं, अंबुज त्रिपाठी, आशुतोष अवस्थी, डॉ. प्रभात सिन्हा समेत कई लोगों ने माल्यार्पण कर बधाई दी।

सभापति बोले—सेवा कार्यों को देंगे नई गति

नवनिर्वाचित सभापति अमित मिश्रा ने कहा कि रेड क्रॉस का काम समाज सेवा से सीधे जुड़ा हुआ है और उनकी प्राथमिकता जिले में जरूरतमंद लोगों तक मदद को और प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगी। उन्होंने कहा कि टीम के साथ मिलकर रक्तदान, आपदा राहत और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन