Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नगर पालिका पर फिर उठे सवाल : फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Apr 19, 2026
Post views : 172

सभासदों ने डीएम को दी थी शिकायत, अब जांच में देरी पर एसडीएम से लगाई गुहार

उन्नाव। नगर पालिका परिषद एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला कर्मचारियों की आपूर्ति से जुड़ा है, जिसमें गबन के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि जिस फर्म को दर्जनों कर्मचारियों की आपूर्ति का ठेका दिया गया था, उसने कागजों में ही पूरी व्यवस्था दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। अब जांच की रफ्तार धीमी होने से नाराज सभासदों ने प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। दरअसल, वार्ड नंबर 18 की सभासद लक्ष्मी देवी के साथ कई अन्य सभासदों ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को शिकायत देकर “मेसर्स ओम ट्रेडर्स” नाम की फर्म पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया कि इस फर्म को 62 कर्मचारियों की आपूर्ति का काम दिया गया था, जिसकी समय सीमा मार्च 2025 तक तय थी। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही निकली। सभासदों का दावा है कि फर्म ने एक भी कर्मचारी वास्तविक रूप से उपलब्ध नहीं कराया। इसके बावजूद कागजों में पूरी उपस्थिति दिखाकर भुगतान लिया गया। आरोप है कि मास्टर रोल तक फर्जी तरीके से तैयार किए गए, जिनमें ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं, जो कभी काम पर आए ही नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए थे। लेकिन समय बीतने के बावजूद रिपोर्ट सामने नहीं आने से अब सवाल उठने लगे हैं। इसी को लेकर शनिवार को लक्ष्मी देवी समेत प्रेम, ओमेंद्र प्रताप, गुड़िया सिंह, रवि कुमार और अन्य सभासद एसडीएम से मिले।सभासदों ने साफ कहा कि यदि जल्द जांच पूरी कर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल है। अब नजर प्रशासन पर है कि जांच कब तक पूरी होती है और क्या वाकई आरोपों में सच्चाई सामने आती है या मामला भी बाकी शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन