Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई : छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 24, 2026
Post views : 144

डीएम के आदेश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

उन्नाव। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों की 1.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई। पुलिस के मुताबिक थाना आसीवन में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में आरोपितों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई पांच अचल संपत्तियों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत अमल में लाई गई। बताया गया कि जिलाधिकारी उन्नाव के आदेश और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राजस्व विभाग, थाना आसीवन और थाना औरास पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि थाना आसीवन में मुकदमा संख्या 20/2026, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत छह आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें राधेश्याम यादव (45), राम रहीश (52), अभिषेक यादव (23), मज्जन उर्फ कुलवंत (34), शेर सिंह उर्फ राजेश (50), सभी निवासी नौगवां थाना आसीवन, तथा अंकित उर्फ छुन्नू (23), निवासी अरेर खुर्द थाना आसीवन शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित की थी।

इसी धन से उन्होंने अपने और परिजनों के नाम पर चल-अचल संपत्तियां बनाई थीं। पुलिस और राजस्व टीम ने जांच के बाद इन संपत्तियों का विवरण जुटाया और जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार जब्त की गई पांच भू-संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 56 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन