Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अनवार नगर के खाली प्लाट में भड़की आग : बैटरी रिक्शा जलकर राख

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jun 23, 2026
Post views : 328

घनी आबादी के बीच कबाड़ गोदामों और खुले में कूड़ा जलाने से बढ़ा खतरा, प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल

उन्नाव। शहर के अनवार नगर में हाथी वाले मंदिर के सामने स्थित एक खाली प्लाट में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्लाट में रखे प्लास्टिक के पाइप, कबाड़ और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों तक पहुंचने की आशंका से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात रही कि आग रिहायशी मकानों तक नहीं पहुंच सकी और कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और धुएं के चलते सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दमकल की दो गाड़ियों के साथ मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर प्लाट में खड़ा एक खराब पड़ा बैटरी रिक्शा पूरी तरह जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, जिससे आसपास के मकानों और अन्य संपत्ति को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंक दिए जाने से प्लास्टिक, पन्नी और कबाड़ में तुरंत आग पकड़ लेती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।गौरतलब है कि अनवार नगर, तालिब सरांय, कासिम नगर और एबी नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में कई खाली प्लाटों पर कबाड़ के गोदाम संचालित हो रहे हैं। यहां प्लास्टिक, पन्नी, पुराने तार और अन्य ज्वलनशील सामग्री खुले में रखी जाती है। आरोप है कि तांबे के तार निकालने के लिए अक्सर इन्हें जलाया भी जाता है, जिससे न सिर्फ प्रदूषण फैलता है बल्कि आग लगने का खतरा भी लगातार बना रहता है। बता दें कि 18 मई को लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के सामने कूड़े के ढेर में लगी आग के बीच एक युवती का अधजला शव मिलने की घटना भी सामने आ चुकी है, जिसने शहर में सनसनी फैला दी थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने पर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर रिहायशी इलाकों में संचालित कबाड़ गोदामों और खुले में कूड़ा जलाने पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन