Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अंकित सिंह परिहार ने थामा छात्र का हाथ : छात्र की बीटेक फीस भरकर बढ़ाया हौसला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jun 5, 2026
Post views : 169

करीब एक लाख रुपये की फीस जमा कराकर जरूरतमंद मेधावी छात्र को दिया सहारा

उन्नाव। राजनीति में अक्सर नेताओं के काम चुनावी वादों और घोषणाओं तक सीमित दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लेते हैं। भगवंतनगर क्षेत्र में अंकित सिंह परिहार का नाम ऐसे ही लोगों में लिया जाता है, जो पिछले करीब दो दशकों से क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयासों की विशेष चर्चा होती रही है। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए वे लगातार सहायता प्रदान करते रहे हैं। बताया जाता है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस, पुस्तकों और अन्य शैक्षिक जरूरतों में सहयोग किया जाता है, जिससे कई युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिला है। इसी क्रम में भगवंतनगर क्षेत्र के रामपुर खरही निवासी अंकित शुक्ला की बीटेक की पढ़ाई के लिए लगभग एक लाख रुपये की फीस जमा कराई गई है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा का सपना अधूरा पड़ने की स्थिति में पहुंच चुके छात्र को इस सहयोग से बड़ी राहत मिली है। परिवार के लोगों ने भी इस मदद को छात्र के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अंकित सिंह परिहार ने वर्षों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि क्षेत्र में उन्हें केवल एक राजनीतिक व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहने वाले जनसेवक के रूप में देखा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी भी क्षेत्र में जनविश्वास एक दिन में नहीं बनता। इसके पीछे वर्षों का निरंतर संपर्क, लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा का भाव होता है। भगवंतनगर क्षेत्र में अंकित सिंह परिहार की पहचान भी इसी लंबे सामाजिक जुड़ाव और जनसेवा की परंपरा से बनी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन