Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हाईवे पर उगाही का खेल : फर्जी पत्रकार बन कर वसूली करने वाला गैंग पकड़ा गया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 18, 2026
Post views : 220

स्लॉटर हाउस जा रहे लोडर चालक को रोककर मांगे थे 25 हजार रुपये, पुलिस ने नकली आईडी और नकदी बरामद की

उन्नाव। खुद को पत्रकार बताकर हाईवे पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। दही औद्योगिक क्षेत्र के पास लोडर चालक से जबरन रुपये वसूलने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से एक समाचार चैनल की फर्जी पहचान पत्र (आईडी), आठ हजार रुपये और प्रेस लिखी बाइकें बरामद हुई हैं। मामले का चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार अमेठी जिले के छोटा गुरियाना मोहल्ला निवासी अरविंद कुमार सोनकर उर्फ बबलू पशुओं से भरा लोडर लेकर 17 मई की रात दही स्थित स्लॉटर हाउस जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही वह रायबरेली रोड से दही औद्योगिक क्षेत्र की तरफ मुड़ा, तभी पीछे से दो बाइकें तेजी से उसके पास आ गईं। दोनों बाइकों पर “प्रेस” और “केवल प्रेस कार्य हेतु” लिखा हुआ था। आरोप है कि चार युवकों ने लोडर को ओवरटेक कर हाईवे किनारे रोक लिया। इसके बाद खुद को पत्रकार बताते हुए चालक पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवकों ने कथित तौर पर कहा कि बिना पैसे दिए वाहन आगे नहीं जाने देंगे। पहले 25 हजार रुपये की मांग की गई। चालक के विरोध करने पर उसे धमकाया गया। डर के कारण उसने आरोपियों को 10 हजार रुपये दे दिए। घटना के बाद पीड़ित चालक ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने अवस्थीखेड़ा निवासी प्रशांत त्रिपाठी, पहलीखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र यादव और छोटा चौराहा निवासी आमिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वसूली के आठ हजार रुपये और एक समाचार चैनल की फर्जी आईडी बरामद होने का दावा किया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रशांत त्रिपाठी पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी शिवप्रताप सिंह की तलाश लगातार की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। हाईवे पर प्रेस का बोर्ड लगाकर वसूली करने की इस घटना ने वाहन चालकों में भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे या नहीं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन