Sun 26 Apr 2026

ब्रेकिंग

7 दिन में सुधार नहीं तो होगा कड़ा फैसला

क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत

लोगों को घर के पास मिली राहत

बड़ा चौराहा बना तालाब, सीवर कार्य ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बिजली संकट पर विधायक का अल्टीमेटम : 7 दिन में सुधार नहीं तो होगा कड़ा फैसला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Apr 26, 2026
Post views : 108

पंकज गुप्ता बोलें—एसी दफ्तर छोड़ फील्ड में उतरें अफसर, शिकायतों पर भी जताई नाराजगी

उन्नाव। भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बिजली विभाग पर खुलकर नाराजगी जताई है। लगातार कटौती, लो-वोल्टेज और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही से परेशान लोगों की स्थिति को देखते हुए विधायक ने विभाग को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर तय समय में हालात नहीं सुधरे, तो वे कड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे। विधायक पंकज गुप्ता ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए मौजूदा हालात की गंभीरता पर जोर दिया। जनता की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में बच्चे बिलबिला रहे हैं, बुजुर्ग बेहाल हैं और मरीजों की हालत और ज्यादा नाजुक हो रही है। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने व्यवस्था की खामियों को गिनाते हुए कहा कि कई इलाकों में जर्जर तार और ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर बड़ी समस्या बने हुए हैं। करीब 20 साल पुराने तार मामूली आंधी में टूट जाते हैं, जिससे घंटों आपूर्ति बाधित रहती है। इसके अलावा विभाग में जवाबदेही का अभाव भी सामने आ रहा है। शिकायत करने पर 1912 हेल्पलाइन तक फोन नहीं उठता, एसडीओ कॉल रिसीव नहीं करते और जेई सप्लाई ऊपर से न आने का हवाला देकर जिम्मेदारी टाल देते हैं। विधायक पंकज गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से लेकर जूनियर इंजीनियर तक सभी अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि वे जनता के सेवक हैं और उनका वेतन जनता के टैक्स से आता है। ऐसे में एसी दफ्तरों में बैठकर रोस्टर बनाने के बजाय उन्हें फील्ड में उतरकर काम की निगरानी करनी चाहिए। विधायक ने यह भी कहा कि आने वाले सात दिनों में बिजली व्यवस्था में ठोस सुधार दिखना चाहिए। उन्होंने संकेत दिए कि यदि हालात जस के तस रहे, तो वे खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और आगे की कार्रवाई तय करेंगे। इस बीच उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे बिजली की बचत करें, लेकिन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। यदि गलत बिल आए या बार-बार कटौती की समस्या हो, तो लोग लिखित शिकायत दर्ज करें, फोटो और वीडियो सबूत के साथ उन्हें भेजें, ताकि संबंधित अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जा सके।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट गहराया हुआ है। दिन और रात दोनों समय हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। छोटे कारोबारियों से लेकर घरेलू उपभोक्ता तक सभी इस समस्या से जूझ रहे हैं। विधायक के इस सख्त रुख और अल्टीमेटम के बाद जिले में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग उनके इस कदम को जनता के पक्ष में उठाया गया मजबूत संदेश मान रहे हैं। अब नजर इस बात पर है कि बिजली विभाग तय समय सीमा में हालात सुधार पाता है या नहीं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन