Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवाओं को घर के निकट पहुंचाना

एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विवाहिता की संदिग्ध मौत : मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 16, 2026
Post views : 127

8 महीने की मासूम बेटी हुई बेसहारा

उन्नाव। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला अजगैन थाना क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव से जुड़ा है, जहां की रहने वाली सावित्री उम्र 23 वर्ष की शादी करीब 2 साल पहले हमीरपुर के माखी थाना क्षेत्र में गौतम के साथ हुई थी। मृतका की एक 8 महीने की मासूम बेटी भी है।परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर सावित्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी के चलते ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया और परिजन न्याय की मांग को लेकर सामने आए हैं वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि मृतका के परिजनों को कब तक न्याय मिल पाता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन