Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कपड़े सुखाने के दौरान उतरा करंट : महिला की दर्दनाक मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, May 16, 2026
Post views : 225

पति की मौत के बाद परिवार संभाल रही थीं कुसमा, हादसे से गांव में पसरा मातम

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के पनई बुजुर्ग गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घर के बाहर कपड़े सुखाने के दौरान लोहे के तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान स्वर्गीय महेश कश्यप की पत्नी कुसमा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह कुसमा स्नान के बाद घर के बाहर कपड़े सुखाने निकली थीं। घर के सामने बंधे लोहे के तार पर जैसे ही उन्होंने कपड़े डालने के लिए हाथ लगाया, अचानक तेज करंट दौड़ गया। करंट इतना तेज था कि वह तार से चिपक गईं और खुद को छुड़ा नहीं सकीं। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके की ओर दौड़े। आनन-फानन में बिजली का संपर्क हटाने की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें तार से अलग किया, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच कुसमा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने बताया कि कुसमा बेहद मेहनती और शांत स्वभाव की महिला थीं। पति की मृत्यु के बाद वह अकेले ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। गांव की महिलाओं और बुजुर्गों की आंखें नम दिखीं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली लाइन और खुले तारों की जांच होती रहती, तो शायद यह हादसा टल सकता था।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन