Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चूल्हे की एक चिंगारी ने उजाड़ दिया आशियाना : उन्नाव में गरीब मजदूर का घर जलकर खाक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, May 24, 2026
Post views : 145

अनाज से लेकर कपड़े और गृहस्थी तक सब राख; प्रशासन ने सहायता का भरोसा दिया

उन्नाव। भीषण गर्मी के बीच परियर क्षेत्र के मरौंदा मझवारा गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक अग्निकांड ने गरीब परिवार की पूरी जिंदगी पलभर में उजाड़ दी। खाना बनाते समय चूल्हे से निकली मामूली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और मजदूर परिवार का कच्चा घर आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोग सामान तक नहीं बचा सके। गांव निवासी रविशंकर राठौर रोज की तरह मजदूरी करने बाहर गए थे। घर में महिलाएं दोपहर का भोजन बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी सूखे छप्पर पर जा गिरी। तेज गर्मी और फूस के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर से धुआं और लपटें उठती देख परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी ने बाल्टियों से पानी डाला तो किसी ने पाइप के जरिए आग बुझाने की कोशिश की। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। अग्निकांड में परिवार की रोजमर्रा की पूरी गृहस्थी राख हो गई। घर में रखे बर्तन, कपड़े, चारपाइयां, पशुओं के लिए रखा भूसा और करीब पांच कुंतल गेहूं आग में स्वाहा हो गया। हादसे के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। पीड़ित परिवार के सामने अब रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल योगेश कुमार ने नुकसान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करानी शुरू की। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया है।वहीं, प्रधान प्रतिनिधि आलोक तिवारी भी मौके पर पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि परिवार फिर से सामान्य जिंदगी शुरू कर सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन