Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सुलह से समाधान का संदेश : लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी, गांव-गांव पहुंचेगा प्रचार वाहन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, May 3, 2026
Post views : 306

अधिकारियों की अपील—ज्यादा से ज्यादा लोग उठाएं लोक अदालत का लाभ

उन्नाव। जिले में 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां अब ज़मीन पर दिखने लगी हैं। लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए जिला न्यायालय से जागरूकता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-I ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन अब पूरे जिले में घूमकर अलग-अलग इलाकों में लोगों को लोक अदालत के बारे में बताएगा। खास तौर पर भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे मुख्य बाजार, तहसील परिसर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को अभियान का केंद्र बनाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी जानकारी ले सकें। अधिकारियों का कहना है कि लोक अदालत आम लोगों के लिए एक आसान रास्ता है, जहां बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के आपसी सहमति से मामलों का समाधान किया जा सकता है। इसमें न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि खर्च भी काफी कम आता है। जिला न्यायाधीश ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनके मामले लंबे समय से लंबित हैं, वे इस मौके का फायदा उठाएं। खासकर बैंक लोन, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना मुआवजा जैसे मामलों को लोक अदालत में तेजी से निपटाया जा सकता है। अभियान के दौरान न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस और पराविधिक स्वयंसेवकों की टीम भी सक्रिय नजर आई। ये टीमें लोगों को मौके पर ही जानकारी दे रही हैं और उन्हें समझा रही हैं कि किस तरह लोक अदालत उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रशासन की कोशिश है कि इस बार ज्यादा से ज्यादा लोग लोक अदालत तक पहुंचे और अपने विवादों का निपटारा कराकर राहत महसूस करें।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन