Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दर्दनाक सड़क हादसा : भाई की आंखों के सामने बहन की मौत, ट्रक के नीचे आई स्कूटी सवार महिला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 2, 2026
Post views : 842

दवा लेने निकली थी फरहीन, मासूम भांजी सहमी रह गई

उन्नाव। एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। दवा लेने निकली एक महिला की अपने ही भाई के सामने दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, सन्न रह गया।  सदर कोतवाली क्षेत्र के छिपियाना मोहल्ला निवासी फरहीन फातिमा अपने भाई लईक और पांच साल की भांजी जारा के साथ स्कूटी से दवा लेने शुक्लागंज जा रही थीं। जैसे ही वे शेखपुर नहर के पास पहुंचीं, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई और फरहीन सड़क पर गिर पड़ीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त स्कूटी चला रहे लईक और पीछे बैठी मासूम बच्ची जारा बाल-बाल बच गए। आंखों के सामने बहन की दर्दनाक मौत देखकर लईक बदहवास हो गया और काफी देर तक मौके पर ही रोता रहा। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों और परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और लोगों को समझाकर शांत कराया। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के मुताबिक, फरहीन की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनके पति दिलशाद दुबई में काम करते हैं और उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार में आठ भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर पर थीं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक की पहचान की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन