Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आपातकालीन सेवा को मिला बूस्ट : उन्नाव पुलिस को मिले 21 नए डायल-112 वाहन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 21, 2026
Post views : 189

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन से वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उन्नाव। जिले में आपातकालीन पुलिस सेवा को और तेज़ और प्रभावी बनाने के लिए उन्नाव पुलिस को डायल-112 के तहत 21 नए वाहन मिले हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए बेड़े में 13 मोटरसाइकिल और 8 चार पहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन वाहनों की तैनाती खास तौर पर गंगा एक्सप्रेसवे और संवेदनशील इलाकों में की जाएगी। एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब किसी दुर्घटना, झगड़े या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस पहले से कम समय में मौके तक पहुंच सकेगी।अधिकारियों का कहना है कि बाइक पीआरवी उन क्षेत्रों में ज्यादा कारगर साबित होंगी जहां संकरी सड़कें या भीड़भाड़ वाले इलाके हैं, जबकि चार पहिया वाहन लंबी दूरी और हाईवे पेट्रोलिंग में इस्तेमाल किए जाएंगे। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निगरानी और गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने वाहनों का निरीक्षण किया और डायल-112 से जुड़े पुलिसकर्मियों को सतर्कता, त्वरित रिस्पॉन्स और आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी अखिलेश सिंह, एएसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सोनम सिंह और सीओ विनी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि डायल-112 सेवा पुलिस और आम जनता के बीच सबसे तेज़ सहायता प्रणाली के रूप में काम कर रही है। नए वाहनों के जुड़ने से प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा और घटनास्थल तक पुलिस की पहुंच पहले से अधिक तेज़ हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में “गोल्डन ऑवर” बेहद अहम होता है और समय पर पुलिस पहुंचने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार नए वाहनों के शामिल होने के बाद अब जिले में डायल-112 वाहनों की कुल संख्या बढ़कर 85 हो गई है। अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक संसाधनों और मजबूत फील्ड नेटवर्क की मदद से कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा, साथ ही आम लोगों को भी सुरक्षा का बेहतर एहसास मिलेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन