Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गैस की कमी को लेकर आप पार्टी का प्रदर्शन : डीएम दफ्तर के बाहर हंगामा; छह पदाधिकारी नामजद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Mar 16, 2026
Post views : 300

सड़क पर धरने से कुछ देर बाधित रहा यातायात, पुलिस ने 30-35 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी दर्ज किया केस

उन्नाव। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए और कुछ समय तक सड़क किनारे धरना दिया। सिविल लाईन चौकी इंचार्ज पंकज शरद ने बताया कि इस दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 137/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 270, 285, 223 और 189(2) के तहत आम आदमी पार्टी के छह पदाधिकारियों को नामजद किया है। इसके अलावा 30 से 35 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव, जिला प्रभारी तुषार श्रीवास्तव, जिला महासचिव शैलेन्द्र उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दीपक राजपूत, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता और यूथ जिला अध्यक्ष दीपू कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर सड़क पर भीड़ जमा कर दी, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। वहीं प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जिले के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित है। एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं और कई लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसी समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया। सदर कोतवाली प्रभारी सीके मिश्र ने बताया कि सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान भी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन